Loading Now
×

बिहार सॉफ़्ट्बॉल सब जूनीयर व सीन्यर टीम (महिला व पुरुष) टीम का कैम्प 22 नवंबर से पटना में

पटना 18 नवंबर:  दिसम्बर के दूसरे सप्ताह तथा दिसम्बर के आख़री सप्ताह से अहमदाबाद और अनंतपर में आयोजित नैशनल प्रतियोगता के लिए बिहार सॉफ़्ट्बॉल टीम का आगामी 22 नवम्बर से पटना के गांधी मैदान गेट नम्बर 9 के समीप बिहार सॉफ़्ट्बॉल टीम सब जूनीयर तथा सीन्यर टीम (महिला व पुरुष) टीम का कैम्प सुरु होगा, यह जानकारी सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष गौतम कनोडीया ने दी।

सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष सगुन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर सब जूनीयर टीम को रवि रॉय तथा राजेश कुमार(चिंटू) जबकी सीन्यर टीम को विजय कुमार तथा बिपिन कुमार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे जबकी दोनो कैम्प के संयोजक शशी कुमार तथा रोशन कुमार होंगे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment