Loading Now
×

किशनगंज जिला बी-डिवीज़न लीग में रेमंड जूनियर 6 विकेट से विजयी।

किशनगंज 21 नवम्बर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 बी डिवीजन का आज चौथा मुकाबला रेमंड जूनियर बनाम मझिया क्रिकेट क्लब के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें मझिया क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया

पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 135 रन बनाए जिसमें सूरज शर्मा ने शानदार 61 गेंदों में 80 रन बनाए लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला वही रेमंड्स जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए बिलाल ने शानदार पांच विकेट नासिफ ने तीन विकेट एवं आशीफ ने दो विकेट हासिल किए .

136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेमंड जूनियर ने आसानी से 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें अफजल ने 54 रन एवं नासिब ने 37 रनों का योगदान दिया वही मझिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अबरार ने एक विकेट एवं इम्तियाज ने एक विकेट हासिल किया .

शानदार गेंदबाजी 5 विकेट लेने वाले बिलाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच बिलाल को टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीर रंजन ने मेडल प्रदान किया । आज के अंपायर थे रतन कुमार एवं विक्रम श्रीवास्तव । स्कोरर गुल फराज ग्राउंड मैन हैबिट।

Post Comment