Loading Now
×

वारियर्स ट्रॉफी अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बेगूसराय इलेवन

पटना 21 नवंबर: वारियर्स ट्रॉफी अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का दूसरा सेमीफाइनल बेगूसराय इलेवन और सिवान के बीच खेला गया ।

टॉस तो सिवान की टीम ने जीता लेकिन पहले बल्लेबाजी के लिए बेगूसराय टीम को बुलाया और इसी का फायदा उठाते हुए बेगूसराय के बल्लेबाज अभिनव 26 रन और आदित्य 17 रनों के मदद से 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 109 रन बनाया।गेंदबाजी की बात करे तो सिवान के गेंदबाज शाहबाज़ ने दो और दानिश ने तीन विकेट झटके।।

110 रनों के छोटे से लक्ष्य के जबाब में उतरी सिवान की टीम सिर्फ 19 ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सबसे अधिक रन दानिश ने 19 रन बनाया। गेंदबाजी में युवराज को तीन,आदित्य को चार विकेट मिला। इस तरह से सिर्फ 10 रनों से जीत कर बेगूसराय फाइनल में पहुंची।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment