Loading Now
×

बीसीसीआई के आईपीएल G.C के चुनाव में बिहार से वोट देंगे बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी,एलेक्ट्रोल लिस्ट जारी

पटना 22 नवंबर: बीसीसीआई द्वारा 4 दिसम्बर को होने वाले आईपीएल गवर्निंग कॉन्सिल(GC) के चुनाव में वोट देने वाले बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त एसोसिएशन के प्रतिनिधि के नामो की घोषणा बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी एके जोती ने कर दिया है .

इस चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी ने स्क्रूटिनी के बाद फाइनल एलेक्ट्रोल रोल की घोषणा कर दिया है जिसमे कुल 31 एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नाम है जो वोट करेंगे .इसमें बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ओर से राकेश कुमार तिवारी का नाम दिया गया है जो आईपीएल गवर्निंग कॉन्सिल(GC) के चुनाव में वोट करेंगे .

आपको बता दे इसमें बड़े राज्य उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन का नाम नही दिया गया है .यानि की इस राज्य से कोई भी प्रतिनिधि का नाम नही दिया गया है और इस फाइनल एलेक्ट्रोल रोल में इस दो राज्यों के नाम भी नही है

.जबकि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड पर ऑब्जेक्शन लगा था जिसके बाद ऑब्जेक्शन को गलत पाया गया और इस फाइनल लिस्ट में उत्तराखंड से महिम वर्मा का नाम दिया गया है

Previous post

दो दिवसीय प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में फरुकन ने झटके पांच विकेट,विकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी मजबूत स्तिथि में

Next post

बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा ने लिखा बीसीसीआई अध्यक्ष को पत्र, देखे

Post Comment