Loading Now
×

किशनगंज जिला बी डिवीज़न लीग में तेघरिया वारियर्स क्रिकेट क्लब 53 रनों से विजयी।

किशनगंज 30 नवंबर:  किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021- 22 बी डिवीजन का आज बारवां मुकाबला तेघरिया वारियर्स क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स जूनियर क्रिकेट क्लब के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें फ्रेंड्स जूनियर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया .

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए थे तेघरिया वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए जिसमें बंटी ने 21 गेंदों पर 40 रन सादान ने 22 गेंदों में 32 रन शाहरुख ने 8 गेंदों में 17 रन एवं विशाल ने 11 गेंदों पर 16 रन बनाए वहीं फ्रेंडस जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए फैजान ने 15 रन देकर चार विकेट अजय ने 27 रन देकर दो विकेट एवं गौतम ने 33 रन देकर दो विकेट हासिल कीए।

167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स जूनियर ने 15.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन बनाए जिसमें अरमान ने 18 गेंदों में 29 रन फैजान ने 9 गेंदों में 19 रन एवं अहमद ने 17 गेंदों में 11 रन बनाए वहीं तेघरिया वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव ने 13 रन देकर तीन विकेट शाहरुख ने 8 रन देकर दो विकेट एवं बंटी ने 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

21 गेंदों पर महत्वपूर्ण 40 रन एवं 2 विकेट लेने वाले तेघरियि वारियर्स के बंटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टारगेट क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर के हाथों दिया गया आज के अंपायर थे तबरेज आलम उर्फ तब्बू एवं आजाद आलम स्कोरर गुल फराज। संयोजक वीर रंजन

Previous post

बिहार सॉफ्टबॉल सीनीयर एवं सब जूनियर टीम के ट्रेनिंग कैंप में पहुँचे संघ के कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव

Next post

ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट लीग का आगाज आगामी 20 दिसंबर से,पिछले सत्र के भी बचे मुकाबले होंगे पुरे

Post Comment