Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में शिवम के अर्धशतक से विजय स्पोर्ट्स क्लब विजयी

वैशाली 14 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के ततावधान में खेले जा रहे जिला क्रिकेट लीग रूबन कप का आज का मैच विजय स्पोर्ट्स क्लब और रंजन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीत कर विजय स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ और उसके सलामी बल्लेबाज शिवम के 90, आदित्य के 47 और नटवर के 30 रन के योगदान से टीम ने 4 विकेट खोकर निर्धारित 25 ओवरों में 206 रन बनाए ।रंजन क्रिकेट क्लब के तरफ दिव्यप्रकाश, रोमियो और दीपक ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंजन क्रिकेट क्लब ने अच्छी शुरुआत नहीं किया दीपक और उसके सलामी बल्लेबाज जल्द आउट बाद में आए बल्लेबाज दीपक 46 और मुकेश के 26 रनो के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाएं।और रंजन क्रिकेट क्लब 7 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई । विजय स्पोर्ट्स ने 61 रनो से जीत दर्द की।

विजय स्पोर्ट्स के तरफ से धीरज ने 3 विकेट ,रब्बानी ने 1 ,आदित्य ने 1,नटवर ने 1 और प्रांशु ने 1 विकेट लिया । मैन ऑफ द मैच पुरस्कार वंडर स्पोर्ट्स के एम डी प्रशांत कुमार सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दिया शिवम को दिया

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment