Loading Now
×

मुजफ्फरपुर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में धमाकेदार अंदाज में यूथ स्टार ने दर्ज की दूसरी जीत

मुजफ्फरपुर 21 दिसंबर: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पीटीसी ग्राउंड मुसहरी में खेली जा रही जिला टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल बी में यूथ स्टार क्रिकेट क्लब ने विजयी अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को दूसरी बाधा पार कर ली। उसने जिला क्रिकेट लीग की उपविजेता समर्पण क्रिकेट क्लब को 50 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया ।

विजेता टीम के ऑलराउंडर अमन( 53 रन और दो विकेट) को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए युथ स्टार ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 179 रनों का योग खड़ा किया । इसमें अमन ने 42 गेंदों पर 53 रन बनाए । जबकि अल्तमस ने 28 गेंदो में 38 अमित ने 11 गेंदो में 28 और आशुतोष ने 21 रनों का योगदान दिया।

समर्पण क्रिकेट क्लब के सुमित ने तीन तथा शिवम एवं जीतू ने एक-एक विकेट झटके । लक्ष्य का पीछा करते हुए समर्पण की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 129 रन ही बना सकी। सुमित ने 32 नितिन 19, अभिषेक 22 और नीरज ने 14 रनों का योगदान दिया । यूथ स्टार के आशुतोष , पंकज और अमन ने दो – दो तथा अल्तमस एवं वसंत ने एक-एक विकेट झटके ।मौके पर संघ के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सचिव मनोज कुमार, संयुक्त सचिव नीतेश कुमार, संयोजक उदय शंकर पासवान, मैच के अंपायर मुकेश कुमार तथा स्कोरर सुधीर कुमार उपस्थित है।

Previous post

बेगूसराय जिला लीग में बेगूसराय नगर सीसी, बेगूसराय सीसी, गढ़पुरा सीसी, रचियाही की टीम विजयी

Next post

रुबन कप भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अवेंजर सीसी ने उमेश सीसी रेड को 167 रनों से हराया

Post Comment