Loading Now
×

पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग में अधिकारी एकादश की रोमांचक जीत,

पटना 24 दिसंबर:  पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को अधिकारी एकादश ने अपने गेंदबाजों उत्तम सिंह (3 विकेट) और रजनीकांत (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत राजवंशीनगर सीसी को 34 रन से हराया।

स्पोटर्स पार्क फतेहपुर ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस राजवंशीनगर सीसी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अधिकारी इलेवन ने 35.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाये। जवाब में अधिकारी एकादश की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे राजवंशीनगर सीसी के बल्लेबाज नहीं चल पाये और पूरी टीम 31.2 ओवर में 116 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन आफ द मैच अधिकारी एकादश के उत्तम सिंह को वरीय खिलाड़ी संजय कुमार मंटू ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर:

अधिकारी एकादश: 150/10, 35.2 ओवर, रेशु 31, आकाश राज 23, कृष्णा अधिश्वर 26 (नाबाद) अतिरिक्त 14, विकेट: श्रवण कुमार 3/37, आदित्य प्रताप 3/23, राहुल रत्न 2/11 ।

राजवंशी नगर सीसी: आदित्य प्रताप 47, प्रकाश कुमार 18,अतिरिक्त 22, उत्तम सिंह 3/17, रजनीकांत 3/22, मोनू कुमार 2/17 ।

कल का मैच: जीएसी बनाम जफर इमाम सीसी, फतुहा ग्राउंड, सुबह 9.30 बजे से।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment