Loading Now
×

भेटरेन क्रिकेट में सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ रेड ने ब्लू को 46 रनों से हराया

सीतामढ़ी 25 दिसंबर: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित भेटरेन क्रिकेट में एसडीसीए रेड और एसडीसीए ब्लू के बीच मुकाबला खेला गया .इस मैच का उद्घाटन पूर्व क्रिकेटर मुकेश कुमार सिन्हा द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया .

जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसडीसीए रेड की टीम निर्धारित 15 ओवर में विवेक मिश्रा के शतकीय पारी के मदद से कुल 135 रनों का स्कोर बनाया .जिसके जबाब में उतरी एसडीसीए ब्लू की टीम निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 89 रन ही बना सका. इस तरह से एसडीसीए रेड ने ब्लू को 46 रनों के अंतर से पराजित कर दिया .मैन ऑफ़ द मैच विवेक मिश्रा को पूर्व एसडीसीए सचिव जीवन प्रकाश सिन्हा द्वारा दिया .

आज के मैच में अम्पयार के रूप में विजेंद्र भूषण आयर शिवम कुमार थे जबकि कमेन्टर के रूप में प्रफुल्ल कुमार और रणवीर कुमार जबकि स्कोरर वैभव कुमार मिश्रा थे .इस अवसर पर एसडीसीए के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह,टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह सहित सभी खिलाडियों ने मैच को सफल कराने में सहारनीय भूमिका निभाई.

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

सीपीएन स्पोर्ट्स एकेडमी बना जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग चैम्पियन

Next post

साउथ अफ्रीका में खिलाडियों को अच्छा प्रदर्शन करने का शानदार मौका: राहुल द्रविड़ हेड कोच भारत

Post Comment