Loading Now
×

अररिया जिला ए डिवीजन लीग में संजू के 6 विकेट जोगबनी क्रिकेट क्लब विजयी

अररिया 27 दिसंबर: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी ए डिवीजन लीग चैंपियनशिप का 23 वां मैच जोगबनी क्रिकेट क्लब जोगबनी और मिडिल स्कूल क्रिकेट लीजेंड के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया निर्धारित 30-30 ओवरों के मैच में टॉस एमएससी लीजेंड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

एमएससीसी ने बल्लेबाजी करते हुए 24 वें ओवर में अपने सभी विकेट गंवा कर 95 रन बनाए। एमएससीसी लीजेंड के बल्लेबाज साजन ने 24 रन राजा ने 16 रन बनाए। जोगबनी के गेंदबाज संजू ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट चटकाए अर्पित ने 2 विजय ने 1 विकेट लिए।

दूसरी पारी खेलने उतरी जोगबनी के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की अपनी टीम को 16वें ओवर में 3 विकेट के नुक़सान पर 98 रन बना कर इस मैच को 7 विकेट जित लिया । जोगबनी के बल्लेबाज शाहील ने 30 और आदेश ने नाबाद 23 रन अमन ने 13 रन बनाए।एमएससीसी के गेंदबाज प्रकाश और अंकुर ने विकेट 1-1 विकेट लिए।

मैच के अंपायर उज्जवल कुमार और जितेंद्र कुमार थे स्कोरिंग राकेश ने किया इस अवसर पर परवेज आलम ओम प्रकाश जयसवाल जकीउल होदा फैसल विवेक प्रकाश अनामी शंकर अमीत सेनगुप्ता अश्वनी ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।कल का मैच यूनाइटेड क्रिकेट क्लब फारबिसगंज और एस आर ब्लू अररिया के बीच होगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment