Loading Now
×

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में PESU बनाम राइजिंग स्टार का मैच रद्द

पटना 29 दिसंबर: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का बुधवार को होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

इसकी जानकारी टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को ऊर्जा स्टेडियम में PESU बनाम राइजिंग स्टार के बीच मैच होना था। लेकिन मंगलवार शाम हुई तेज बारिश के कारण आउट फिल्ड खराब होने और बुधवार को भी बारिश होने के पूर्वानुमान के कारण मैच को रद्द कर दिया गया है।

आगामी मैच अपने तय समय पर होगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बिहार स्टेट पावर होल्डिंग बनाम प्रभा एकादश के बीच मैच खेला जाएगा। जबकि 31 दिसंबर को PESU बनाम वाईएमसीसी के बीच मुकाबला तय है। यह सभी मुकाबले ऊर्जा स्टेडियम में प्रात: 9:30 बजे से खेले जाएंगे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment