Loading Now
×

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रोस टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोस टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक कुल 110 टेस्ट, 233 वनडे और 102 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान टेलर ने 7584 टेस्ट, 8581 वनडे और 1909 टी20 इंटरनेशनल रन ठोके हैं। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट और वनडे रन रोस टेलर के नाम ही दर्ज हैं।

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रोस टेलर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। रोस टेलर ने कहा कि वह इस होम समर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। रोस टेलर फिलहाल 37 साल के हैं और 8 मार्च 2022 को 38 साल के हो जाएंगे।

टेलर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज मैं होम समर के अंत में इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। बांग्लादेश के खिलाफ दो और टेस्ट मैच और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ छह और वनडे इंटरनेशनल मैच। 17 साल मुझे इतना सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment