Loading Now
×

राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग: पार्क माउंट को हराकर बीआरसी फाइनल में पहुंचा

पटना 31 दिसंबर: पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का पहला सेमीफाइनल गत विजेता बीआरसी ने जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।

जीएसी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में बीआरसी ने पार्क माउंट एफसी को 1-0 से हराया। मुकाबले के शुभारंभ के मौके पर अनुज डेयरी के प्रमुख विद्या भूषण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसलाफजाई की। संघर्षपूर्ण इस मैच में दोनों टीमें निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकी। मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

अतिरिक्त समय में 87वें मिनट पर बीआरसी के शशिकांत चौहान ने विजयी गोल दागा। मैच रेफरी रविशंकर ने बीआरसी के मोरसंग भूटिया, मनजीत कुमार, संजय बिरौली एवं शशिकांत चौहान और पार्क माउंट के सरयू कुमार को पीला कार्ड दिखाया। आज के मैच में निर्णायक के रुप में रविशंकर, कैलाश प्रसाद, हरेंद्र यादव व मिथिलेश कुमार रहे।

पीएफए के संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने बताया कि लीग का दूसरा सेमीफाइनल 2 जनवरी को राज मिल्क बनाम मेजबान जीएसी के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment