Loading Now
×

बहराइच जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में करीम चिश्ती क्रिकेट क्लब 10 विकेट से जीती

बहराइच 02 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ बहराइच के द्वारा आयोजित जिला अंडर-16 लीग में करीम चिश्ती क्रिकेट क्लब ने एस.एम बसीर क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराया.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएम बसीर क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रनों का स्कोर बनाया .जिसमे टीम के लिए सबसे अधिक रन शिवांश प्रताप सिंह ने 22 रनों का योगदान दिया .गेंदबाजी में कार्तिकी सिंह ने को सबसे अधिक तीन विकेट मिला .

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी करीम चिश्ती क्रिकेट क्लब की टीम 9 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया .जिसमे टीम के सलामी बैटर असलम अली ने नाबाद 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली . इस मैच में अम्पायर के रूप में शादाब खान और अकिल अहमद रहे जबकि स्कोरर में वैभव थे .

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment