Loading Now
×

रुबन कप अरवल लीग: रोमांचक मुकाबले में प्रभा देवी ने तक्षशिला को 6 रनों से हराया।

अरवल 02 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में रविवार को हुए मुकाबले में प्रभा देवी ने तक्षशिला को 6 रनों से पराजित कर दिया।

आज सुबह प्रभा देवी क्लब के कप्तान वेदांत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कप्तान वेदांत यादव के के 69 रनों के बदौलत प्रभा देवी की पूरी टीम 30 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गयी। वेदांत ने 81 गेंदो का सामना करते हुए 2 छक्के एवं 7 चौके लगाए। इसके अलावा आशीष ने 23 तथा सुमित ने 22 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 6 रन बने। गेंदबाजी में आशुतोष, सनी एवं सुधीर ने 2 – 2 तथा लवकुश ने 1 सफलता हासिल की।3 बल्लेबाज रन आउट हुए।

जाबाव में खेलने उतरी तक्षशिला की टीम ने 8 विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई। तक्षशिला की ओर से सबसे अधिक आशुतोष ने 30, अतुल ने 28, सुधीर ने 26 तथा सनी ने 11 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 12 रन बने। गेंदबाजी में संजय एवं वेद प्रकाश ने 2 – 2 तथा फ़ैयाज़ एवं धीरज ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार तथा अंकित कुमार ने अंपायर और राम रमैया ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल जे आर एम क्रिकेट क्लब बनाम आर ए एस स्पोर्ट्स क्लब के मुकाबला होगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment