Loading Now
×

अररिया क्रिकेट अकैडमी ब्लू अररिया जिला लीग के सेमीफाइनल में।

अररिया 04 जनवरी: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी ए डिवीजन लीग चैंपियनशिप का 30 वां मैच यूनाइटेड क्रिकेट क्लब और अररिया क्रिकेट एकेडमी बलू के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया।

निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस यूनाइटेड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान के इस निर्णय को उनके बल्लेबाज भुना नहीं पाए और पुरी टीम 27ओवर में 72 रनों पर पैवेलियन लौट गई। यूनाइटेड के बल्लेबाज नियामत ने 27 रन कमलेश प्रीतम ने 10 रन योगदान अपनी टीम को दिया । एसीए के गेंदबाज विजय कुमार और अशरफ़ ने 2-2 विकेट निसार अहमद ने 1 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी एसीए ब्लू के बल्लेबाजों धमाकेदार शुरुआत की और 8 ओवर में ही 75 रन बना डाले।एसीए ब्लू के बल्लेबाज जयलाल मूर्मू ने नाबाद 40 और ज़ैद अहमद 28 नाबाद रन बनाकर अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी।
मैच के अंपायर तनवीर आलम और मनीष कुमार मन्नू थे स्कोरिंग राकेश ने किया।

इस अवसर ओम प्रकाश जयसवाल गोपेश सिन्हा अनामी शंकविवेक प्रकाश अमीत सेनगुप्ता आफ़त आलम ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।कल बी डिवीजन का पहला मैच एसीए रेड और इंडस स्पोटिंग क्लब बी के बीच होगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment