Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में बीएन स्टेडियम एकेडमी 77 रनों से विजयी

मधेपुरा 07 जनवरी: जिला क्रिकेट एशोसिएशन के तत्वावधान में मवेशी हाट के मैदान पर चल रहे जिला लीग प्रतियोगिता में बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी ने एचपी स्पोर्ट्स एकेडमी को 77 रन से पराजित कर दिया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएन स्टेडियम एकेडमी ने 25 ओवर के मैच में 187 रन बनाए । बीएन स्टेडियम एकेडमी की और बल्लेबाजी करते हुए अस्मित राज ने 58 रन जबकि अरबाज ने 37 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया । जबकि संजीत और रजनीश ने 2-2 विकेट लिए ।

जबाब में खेलते हुए एचपी स्पोर्ट्स ने 20.3 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 110 रन ही बना सकी । एचपी स्पोर्ट्स की और से बल्लेबाजी करते हुए शिवांक ने 25 रन बनाए । जबकि बीएन स्टेडियम एकेडमी के गेंदबाज सुदर्शन ,अक्षय कुमार और जिशु ने दो- दो विकेट लिए । मैच में निर्णायक की भूमिका मनोज गुप्ता और राम नरेश निभा रहे थे ।

जबकि मैच के दौरान जिला क्रिकेट एशोसिएशन के , सह संयोजक गौरीशंकर टुनटुन, मिंकू कुमार, अंजीत सिंह, सूजेय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment