Loading Now
×

मघेपुरा जिला क्रिकेट संघ ने किया सभी क्रिकेट गतिविधियों को स्थगित।

मधेपुरा 08 जनवरी: मघेपुरा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग को कोविड -19 संक्रमण के बढ़ते मामले और सरकार के गाइड लाइन को पालन करते हुए, मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ ने सभी मैचों के आयोजन को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है।

इस बात की घोषणा मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भारत भूषण ने कहा की सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है उन्होंने सभी खिलाड़ियों सहित खेल प्रेमियों से माक्स लगाने शारीरिक दूरी और अनावश्यक घर से नहीं निकलने की सलाह दी है

उम्मीद जाहिर की हम सब सजग रहेंगे तो कोरोना जैसे महामारी पर निश्चित रूप से कम समय में विजय प्राप्त कर लेंगे और जल्द ही स्थिति समान हो जाएगी व पूर्व की भांति जल्द ही मैचों का आयोजन हो सकेगा।क्रिकेट संघ से पंजीकृत (रजिस्टर ) सभी क्लबों को सूचनार्थ

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment