Loading Now
×

अरवल जिला क्रिकेट लीग में शांतिपुरम क्लब ने सदभावना को 3 विकेट से हराया

अरवल 09 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में रविवार को हुए मुकाबले में शांतिपुरम क्लब ने सदभावना को 3 विकेट से पराजित कर दिया।

आज सुबह सद्भावना के कप्तान प्रियांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सदभावना ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें शाहरुख ने 47, दाबिज़ ने 30, आदित्य ने 16 तथा नीतीश ने 12 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 22 रन बने। गेंदबाजी में प्रकाश ने सबसे अधिक 3, कप्तान बंशी एवं शुभम ने 2 – 2 , मिथलेश एवं अनुराग ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी शांतिपुरम ने 29.3 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। शांतिपुरम कि ओर से राहुल ने शानदार अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने 69 गेंद खेलते हुए 5 चौके एवं 1 छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। उसके अलावा अश्वनी ने 44, अनुराग ने 10 तथा प्रकाश ने 9 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 21 रन बने। गेंदबाजी में जयप्रकाश एवं शाहरूख ने 3 – 3 तथा लवकेश ने 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अंकित कुमार एवं राम रमैया ने अंपायर तथा रंजन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल जे आर एम क्रिकेट क्लब बनाम मगध क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

अनुग्रेज प्रीमियर लीग में ए.के गोल्डेन क्रिकेट एकेडमी और बालमुकुन्द क्रिकेट क्लब की टीम जीती

Next post

जहानाबाद जिला लीग में ई०पी ०सी० इंग्लिश क्लासेज ने वैष्णवी कंस्ट्रक्शन को 5 विकेट से हराया

Post Comment