Loading Now
×

अनुग्रेज प्रीमियर लीग में कोठी किंग्स क्रिकेट एकेडमी व अरुणोदय क्रिकेट क्लब विजयी

गया 09 जनवरी: अनुग्रेज प्रीमियर लीग के छटे दिन दो मुकाबला खेला गया पहले मुकाबले में कोठी किंग्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया .

टीम के लिए अमन ने 58 रन और ओसामा ने 28 रन बनाये .गेंदबाजी में सनराइज क्रिकेट एकेडमी के मनीष ने दो विकेट झटके. जबाब में बल्लेबाजी करते हुए सनराइज क्रिकेट एकेडमी की टीम 139 रन बनाकर ढेर हो गई .जिसमे आदित्य राज ने सबसे अधिक 24 रनों का योगदान किया .गेंदबाजी में अमन और सुमित ने तीन-तीन विकेट झटके .मैन ऑफ़ द मैच अमन लाल को चुना गया .

दूसरे  मुक़ाबले में यंग बॉयज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 89 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमे पंकज ने 19 रन बनाये .गेंदबाजी में अरुणोदय क्रिकेट क्लब के प्रकाश को चार विकेट मिला .

जबाब में उतरी अरुणोदय क्रिकेट क्लब की टीम ने इस लक्ष्य को बड़े ही आसानी से पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.टीम के लिए अमित ने 28 रनों की पारी खेली . मैन ऑफ़ द मैच प्रकाश को शरीब अहमद,निक्कू कुमार और अरीब खान के द्वारा दिया गया .

Post Comment