Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में कुमुद रंजन के पंच से राइजिंग स्टार की शानदार जीत

शिवहर 18 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार ने पिपराही क्रिकेट क्लब को बङे अंतर से हराकर लीग में की वापसी ।

आज सुबह पिपराही क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ और पिपराही की पूरी टीम 19 ओवरों में 64 रनों पर ऑल आउट हो गई । राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से कुमुद रंजन ‌ने 4 ओवर में 12 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया ।‌ शिवम को 3 विकेट मिले ।

65 रनों का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार ने यह आसान सा लक्ष्य महज 5.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर प्राप्त कर लिया । कुमुद रंजन के द्वारा बनाए गए 23 रनों (11 गेंद, 2 छक्के एवं 2 चौके) की मदद से इस बङी जीत के साथ राइजिंग स्टार ने अंक तालिका में अपना रन रेट सुधारते हुए 2 अंक हासिल किया ।

राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब‌ के कुमुद रंजन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार शिवहर के एक सिनियर क्रिकेटर धनंजय सिंह द्वारा प्रदान किया गया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment