प्रदशनी मैच में कृष्णा इलेवन ने शुभम एल्वेन को 42 से हराया
Khelbihar.com
खगड़िया।। सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया द्वारा संचालित क्रिकेट मैच समिति बाज़ार के खेल मैदान में प्रैक्टिस क्रिकेट मैच कृष्णा इलेवन खगड़िया और शुभम् इलेवन खगड़िया टीम के बीच 20 ओवर का मैच खेला गया। कृष्णा इलेवन खगड़िया ने इस मैच का 42 से मैच जीत लिया ।
कृष्णा इलेवन खगड़िया ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 10 विकेट के नुकसान 110 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में खेलते हुए शुभम् इलेवन खगड़िया ने 11.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 68 रन ही बना सकी ।कष्णा इलेवन खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 42 गेंदों पर 54 और सुमित ने 16 गेंदों पर 32 रनों योगदान दिया कृष्णा इलेवन खगड़िया की टीम ओर गेंदबाजी करते हुए शुभम् ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट एवं देवकुमार ने 2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट और अणु ने 2 ओवर 25 रन देकर 1 विकेट लिया।

शुभम् इलेवन खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शुभम् ने 13 गेंदों पर 17 रनों एवं रोहन ने 11 गेंद पर 12 रन और राजीव राजवीर ने 11 गेंद पर 11 रनों योगदान दिया ।कृष्णा इलेवन खगड़िया टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियेदर्शन ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट एवं सावन ने 2.2 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट एवं कृष्णा ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिया।
अम्पायर- प्रणव सेंगर और आदित्य सिंह स्कोरर- मोनू सिंह ।।इस मैच के मैन आफ द मैच राहुल मैच के दौरान सेंगर क्रिकेट एकेडमी खगड़िया के निदेशक दीपक कुमार, एवं सदस्य जितेन्द्र कुमार, अमित यादव, अमन कुमार, संतोष कुमार , सुमित बाबा और बहुत संख्या में दर्शकों मौजूद थे।



Post Comment