Loading Now
×

किशनगंज जिला ए डिवीज़न लीग के एकतरफा मुकाबले में खगरा राइडर्स 76 रनों से विजयी।

किशनगंज 10 फरवरी:  किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 ए डिविजन का आज नौवां मुकाबला खगरा राइडर्स बनाम स्ट्रांग क्रिकेट क्लब गाछपारा के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें खगरा राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए जिसमें संजीव यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 53 रन एवं अजय कुमार ने 30 रन का योगदान दिया वहीं स्ट्रांग क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने तीन विकेट एवं सिकंदर ने दो विकेट हासिल की।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्रांग क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर 74 रन ही बना सकी जिसमें सौरभ ने 14 रनों का योगदान दिया वहीं खगरा राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए शकील ने चार विकेट असलम ने दो विकेट हासिल किए शानदार बल्लेबाजी नाबाद 53 रन एवं दो विकेट लेने वाले संजीव यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

मैन ऑफ द मैच संजीव यादव को भवन निर्माण के इंजीनियर श्री ओमप्रकाश ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के मैच में एंपायर की भूमिका फैजल खान एवं तारकेश्वर ने निभाई वहीं स्कोरिंग माशूक आलम ने की।
संयोजक विरंजन

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment