Loading Now
×

प्लेयर्स मेमोरियल अंडर 17 स्कूली क्रिकेट में वाई ए सी (पटना सिटी) 8 विकेट से जीती

पटना 20 फरवरी:  स्थानीय मनोज कमलिया स्टेडियम में जैगुआर क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में चल रहे प्लेयर्स मेमोरियल अंडर 17 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल डी का पहला लीग मैच वाई ए सी (पटना सिटी) और राजीव क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया ।

राजीव XI के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCA ने निर्धारित 30 ओवर्स 8 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज पंकज ने 33, अनमोल ने 16, तेजस ने 15 रन बनाये!

RCA की पारी का मुख्य आकर्षण रही देवांश की संयम भरी 45 रनों की नाबाद पारी! देवांश का साथ देने कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका अन्यथा स्कोर और बेहतर किया जा सकता था ।

हालाँकि तेजस और देवांश की साझेदारी ही इन्हें एक सम्मानजनक स्कोर तक लेकर गयी ।YAC की ओर से गेंदबाजी करते हुए वासित काफी महंगे साबित हुए ! हिमांशु ने 3 विकेट जबकि प्रशांत मिश्रा (शानू बाबा), आर्यन और मंजीत को एक एक विकेट मिले !

178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी YAC की टीम ने विजयी लक्ष्य 27वें ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया ।पहला विकेट पहले ही ओवर में खोने के बाद yac के बल्लेबाजों ने संभल कर खेलना शुरू किया और विजयी लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।

ओपनर आयुष आनंद अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने ने 61 रनों की उम्दा पारी खेली ! आयुष आनंद और वासित 40 की साझेदारी ने RCA की उम्मीदों पर पानी फेर दिया जबकि रही सही कसर मंजीत ने ताबड़तोड़ अर्धशतक मात्र 35 गेंदों में बनाकर पूरी कर दी ।

RCA की ओर से आयुष एवं अनिमेष को एक एक विकेट मिला ।आयुष आनंद को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया ।कल विश्राम का दिन है ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment