Loading Now
×

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग में दहियावा क्रिकेट एकेडमी 182 रनों से विजयी

सारण 23 फरवरी: राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में आज 10 वे मैच के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी कीड़ा प्रकोष्ठ के श्री धर्मेंद्र चौहान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए आज का मैच दहियावा क्रिकेट एकेडमी ए बनाम ईगल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ ।

जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दहियावा क्रिकेट एकेडमी ए ने 30 ओवरों में 6 विकेट पर 218 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें चन्दन यादव 63 प्रशांत सिंह 37 आरिफ़ इकबाल 33 आशीष 33 और अनुभव 23 रनों का योगदान दिया ईगल के तरफ से गेंदबाजी करते हुए केवल विशाल रॉय ने 3 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी ईगल क्रिकेट क्लब की पुरी टीम महज 12.2 ओवरों में 36 रनों पर सिमट गई जिसमें विश्वजीत 7 विशाल रॉय 5 और चिराग ने 4 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट एकेडमी के तरफ से प्रशांत सिंह ने 8 रन देकर 5 विकेट लिए राजू 3।

मैच दहियावा क्रिकेट एकेडमी ने ईगल क्रिकेट क्लब को 182 रनों से हराया प्रशांत सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया इस अवसर पर विभूति नारायण शर्मा संजय कुमार सिंह सुरेश प्रशाद सिंह सुनील कुमार सिंह केशर अनवर कुन्दन शर्मा भव्या शर्मा सारण कप के अध्यक्ष राजेश राय सचिव चन्दन शर्मा थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment