Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में डी०सी०सी ने राइजिंग स्टार को 89 रनो से हराया

सीतामढ़ी 27 फरवरी: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जानकी स्टेडियम मे आंठवा दिन का मैच डी०सी०सी और राइजिंग स्टार के बीच खेला गया ।

डी०सी०सी के कप्तान मृत्युंजय कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 246 रनो का लक्ष्य रखा । जवाब में उतरी राइजिंग स्टार की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी । जिसमे डी०सी०सी ने यह मुकाबला 89 रनो से जीत लिया ।

आज के मैच का उदघाटन अपर जिला एवम सत्र न्याधीश श्री ज्योति प्रकाश के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डी०सी०सी के विकाश कुमार को अपने टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने एवम 3 विकेट लेने के लिए श्री अखिलेश कुमार पूर्व अध्यक्ष सीतामढ़ी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह सी०ई०ओ श्याम किशोर प्रसाद कन्वेनर विवेक मिश्रा मौजूद थे । आज के मैच का अंपायर विजेंद्र कुमार भूषण एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर रमाशंकर थे । पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मैच का संचालन कराया गया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment