Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में जंदाहा क्रिकेट क्लब 2 विकेट से विजयी

वैशाली 28 फरवरी: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रामना मैदान में चल रहे हैं रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग का आज का मैच सीएनएफ क्रिकेट क्लब और जंदाहा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएनएफ क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज आर्यन सिंह 14 रन और राहुल 28 रन सदी हुई शुरुआत की । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद हर्षित 26 रन और कृष्णा 40* रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर मै 198 /7 का स्कोर खड़ा किया । जंदाहा क्रिकेट क्लब के तरफ से अमजद 3 विकेट , सनी 2 विकेट , सोनू 1 विकेट , अमन 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंदाहा क्रिकेट क्लब के शुरुआत पंकज 15 रन और कुणाल 24 रन ने अच्छी दी। इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद सुनंदे शर्मा 59 रन और शादाब 13* रन के पारी के बदौलत 28 ओवर में 201/8 बना कर लक्ष्य प्राप्ति कर ली ।

सीएनएफ क्रिकेट क्लब के तरफ से प्रभात 4 विकेट, मृत्युंजय 2 विकेट ,राहुल 1 विकेट लिए । जंदाहा क्रिकेट क्लब के अमजद को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment