Loading Now
×

Redbull क्रिकेट में गया कॉलेज ने राजा सिंह कॉलेज को 11 रनो से हराया।

पटना 28 फरवरी: Redbull द्वारा आयोजित क्रिकेट मुकाबले में आज पटना ( दानपुर) के जगजीवन किक्रेट मैदान में  गया कालेज (गया ) और राजा सिंह कालेज ( सिवान ) के बीच मुकाबला खेला गया।

जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया कालेज (गया) टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 166 रन बनाया। जिसमे रोहित सिंह ने 52 रनो की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी राजा सिंह कालेज (सिवान ) की टीम ने 7 विकेट खोकर सिर्फ 155 रन ही निर्धारित 20 ओवर में बना सकी।

जिसमे राजा सिंह कॉलेज के बैटर हिदयनन ने 67 रनो की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाव नहीं हो सकी। गेंदबाजी में राजू पांडे ने 4 ओवर में 24 दे कर 3 विकेट लिया। इस तरह यह मैच गया कालेज (गया) ने 11 रनों से जीत लिया ।अच्छी गेंदबाजी के कारण राजू पांडे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।।

Previous post

अचार्य श्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल में मनाया गया वार्षिक खेल महोत्सव।

Next post

संजू सैमसन में ऑउटपुट की है कमी, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए आउटपुट देना होगा: सलमान बट(पूर्व पाक कप्तान)

Post Comment