Loading Now
×

रोहतास जिला क्रिकेट लीग में रियल चैंपियन क्रिकेट क्लब 214 रनों से विजयी

रोहतास 04 मार्च: इंटर कॉलेज फील्ड, बिक्रमगंज,रोहतास में खेले गए रोहतास जिला क्रिकेट लीग में रियल चैंपियन क्रिकेट क्लब ने यंग बॉयज क्रिकेट क्लब को 214 रन से हराया।

टॉस रियल चैम्पियन क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए रियल चैम्पियन क्रिकेट क्लब 29.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 282 रन बनाए। जिसमे राहुल कुमार 58 रन 65 बॉल,नवीन कुमार 80 रन 56 बॉल,आदित्य तिवारी 25 रन 8 बॉल बनाए।

गेंदबाजी में यंग बॉयज क्रिकेट कीतरफ से सूरज कुमार 3.5 ओवर 32 रन 4 विकेट,कुंज बिहारी 4 ओवर 36 रन 2 विकेट,अभियांशु कुमार 6 ओवर 37रन 2 विकेट झटके।।

जबाबी पारी में यंग बॉयज क्रिकेट क्लब सिर्फ 19.5 ओवर में 67 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।जिमसें सूरज कुमार 18 रन 26 बॉल में बनाए।गेंदबाजी में अभिनाश कुमार 4 ओवर में 18 रन/ 2 विकेट,विशाल कुमार 2.5 ओवर 14 रन /2 विकेट राहुल मिश्रा 3 ओवर 8रन / 1 मेडेन / 3 विकेट झटके।

मैन ऑफ द मैच में नवीन कुमाररियल चैंपियन क्रिकेट क्लब 56 बॉल 80 रन के लिए दिया गया।।

 

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment