Loading Now
×

वैशाली जिला बी डिवीज़न क्रिकेट लीग में अमन राज के शानदार शतक(135* रन) से एनवीएस क्लब विजयी

वैशाली 05 मार्च:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग का आज का मैच एनवीएस क्लब और प्रियदर्शी फाउंडेशन के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रियदर्शी फाउंडेशन के सलामी बल्लेबाज प्रिश 4 रन और इशांत 5 और संजय 8 रन के शुरुआती झटके के बाद उत्सव शर्मा 85* रन गौतम 25 रन और रोहित 25 रन के पारी के बदौलत निर्धारित 30 ओवर मै 199/6 का स्कोर खड़ा किया । एनवीएस क्लब के तरफ से निखिल 4 विकेट , अमन 1 विकेट , आदित्य 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनवीएस क्लब का शुरुआती अच्छा नही रहा सलामी बल्लेबाज अभिषेक खाता खोले बिना आउट हो गए , और आदित्य आनंद 6 रन बनाकर रन आउट हो गए । उसके बाद अमन राज 135* रन और अमन कुमार 34* रन के बदौलत 19 ओवर मै 200/2 रन बनाकर 8 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली । प्रियदर्शी फाउंडेशन के सूरज कुमार को ही सिर्फ 1 विकेट मिला । एनवीएस क्लब के अमन राज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment