Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में पुपरी ने बाजपट्टी को 102 रनो से हराया।

सीतामढ़ी 08 मार्च: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज दिनांक 08/03/2022 को जानकी स्टेडियम मे 17वा दिन का मैच पुपरी और बाजपट्टी के बीच खेला गया । जिसमे पुपरी के कप्तान नेहाल कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पुपरी ने 35 ओवर में 223 रन 6 विकेट खोकर बनाए। टीम के लिए अनुपम ने 79 रन और अंकित 58 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रौशन,धीरज,संतोष,मुरारी,नायब और प्रियांशु सभी को एक एक विकेट मिला।

जवाब में उतरी बाजपट्टी की टीम 32 ओवर में 121रन बनाकर ढेर हो गई जिसमे संतोष ने सबसे अधिक 34 रन बनाया।इस प्रकार पुपरी ने यह मुकाबला 102 रनो से जीत लिया । आज के मैच का उदघाटन सीतामढी जिला क्रिक्रेट संघ के कन्वेनर विवेक कुमार मिश्र ने परिचय प्राप्त कर किया गया।

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पुपरी के अनुपम कुमार (बमबम)को 79रन और 2 विकेट लेने के लिए सी ई ओ श्याम किशोर प्रसाद ने प्रदान किया । आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं विवेक मिश्रा तथा स्कोरर नंदनी थी। इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment