वैशाली जिला क्रिकेट लीग में आदर्श के शानदार शतक से भास्कर फाउंडेशन जीता
वैशाली 09 मार्च: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट बी डिवीजन लीग का आज का मैच माही क्रिकेट क्लब और भास्कर फाउंडेशन के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर माही क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । भास्कर फाउंडेशन के शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक 8 रन और देव 24 रन बनाकर आउट हो गए । उसके आदर्श 106 रन और अमन प्रताप 45 रन पारी को आगे बढ़ाया ।
इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद अमन 26 रन के तेज पारी के बदौलत निर्धारित 30 ओवर मै 290/6 का स्कोर खड़ा किया । माही क्रिकेट क्लब के तरफ से जयंत 2 विकेट , अभिनव 1 विकेट , तरुण 1 विकेट , जितेंद्र 1 विकेट लिए ।.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाज विपिन 19 रन और आदित्य 19 रन ने सधी हुए शुरुआत की । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद मध्यक्रम पूरी तरह बिखर गए । अमित 27 रन ने थोड़ी देर तक संघर्ष किया ।
पूरी टीम 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । भास्कर फाउंडेशन के तरफ से अमन 5 विकेट और रोहित 1 विकेट अंशु 1 विकेट दीपक 1 विकेट लिए । भास्कर फाउंडेशन के अमन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।



Post Comment