Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में एनवीएस क्लब विजयी

वैशाली 11 मार्च: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग में आज का मैच एनवीएस क्लब और सीएनएफ क्लब के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनवीएस क्लब के सलामी बल्लेबाज अमन 97 रन और अभिषेक 55 रन ने पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी की । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद अमन कुमार 55* रन और सौरव रंजन 40* रन के तेज पारी के बदौलत निर्धारित 30 ओवर मै 290/2 का स्कोर खड़ा किया । सीएनएफ क्लब के तरफ से कार्तिक 1विकेट , और कृष 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएनएफ क्लब का शुरुआती अच्छा नही रहा । दोनों सलामी बल्लेबाज राहुल 8 रन और आर्यन खाता खोले बिना आउट हो गए । मध्यक्रम के बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए । सिर्फ रंजीत 19 रन और कार्तिक 14 रन और रौनक 11 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए ।

पूरी टीम 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । एनवीएस क्लब के तरफ से सचिन 3 विकेट आदित्य 2 विकेट सौरव – अनुनय निखिल 1 – 1 विकेट लिए । जबकि 2 बल्लेबाज रन आउट हुए । एनवीएस क्लब के अमन राज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment