Loading Now
×

शेखपुरा को हराकर गया बना राज्यस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट चैंपियन

गया 11 मार्च: राज्य स्तरीय अंडर- 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज फाइनल मुकाबला गया और शेखपुरा के बीच खेला गया।जिसमे गया टीम चैंपियन बनी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए जिसमे शिवम किशोर ने 41, रोहित ने 27 , रंजन राज ने 22 रन बनाए वहीं गेंदबाजी करते हुए शेखपुरा की ओर से गौरव ने 3 विकेट लिया।

जबाब में  बल्लेबाजी करते हुए शेखपुरा 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गए गया की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिपक लेगी ने 3, यस, रोहित, विक्की ने 1-1 विकेट लिए इस तरह यह मैच गया ने 43 रनों से अपने नाम किया ।।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment