Loading Now
×

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में मटिहानी नगर सीसी ने बछवारा को हराया

बेगूसराय 12 मार्च: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आरकेसी उच्च विद्यालय मैदान पर आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग मैच में आज का मुकाबला मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब और बछवारा के बीच खेला गया ।

मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से शान ने 57 रन बनाए अभी सिन्हा 21 रन बनाए वही बछवारा की ओर से राजकुमार 3 विकेट और गुलशन 2 विकेट प्राप्त किया ।

जवाब में उतरी बछवारा की टीम 23 ओवर में 148 रन पर बछवारा की पूरी टीम सिमट गई बछवारा की ओर से कप्तान प्रिंस सिंह ने 14 और संजीत नाबाद 40 रन और आशीष 36 रनों का योगदान किया वही मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की ओर से अविनाश 2 विकेट प्राप्त किए आयुष 2 विकेट प्राप्त किए और प्रिंस ने 2 विकेट प्राप्त किए। इसके उपरांत मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब ने बछवारा को 33 रनों से पराजित किया किया!

इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार वीरेश मो दानिश निधि कुमार मौजूद थे इस मैच के मुख्य अंपायर दीपक कुमार और चैंपियन थे ऑनलाइन स्कोरर रामकुमार थे मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल बरौनी और फटलाइजर दोनों मैदान पर लीग मैच खेले जाएंगे

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment