Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में डीसीए को हराकर हेलेंस की टीम फाइनल में

सीतामढ़ी 17 मार्च:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान जानकी स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल मैच डी०सी०ए और हेलेंस के बीच खेला गया ।

जिसमे हेलेंस के कप्तान सत्यम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 5 विकेट खोकर 229 रनो का लक्ष्य रखा । जवाब में उतरी डी०सी०ए के कप्तान आदित्य कुमार की टीम 33.2ओवर में सभी विकेट खोकर 211 रन ही बना सकी । जिसमे रोमांचक मैच में हेलेंस ने यह मुकाबला 17 रनो से जीत लिया । आज के मैच का उद्घाटन भूतपूर्व खिलाड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।

आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हेलेंस के यश उपाध्याय को प्रदान किया गया । जिसमे उन्होंने बल्ले से 53 रन नाबाद और 4 विकेट भी झटके । इस अवसर पर सी०ई०ओ श्याम किशोर प्रसाद एवम कन्वेनर विवेक मिश्रा मौजूद थे । आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदनी । और वही पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मैच का संचालन कराया गया

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment