Loading Now
×

खगड़िया जिला क्रिकेट लीग में सेंगर स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब खगड़िया बना ग्रुप चैम्पियन

खगड़िया :  खगड़िया जिला क्रिकेट लीग मैच मे लगातार पांचवीं जीत हासिल करते हुए सेंगर स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब  ग्रुप चैम्पियन के साथ जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर गई।

कल शनिवार को एसपीएनसीसीऔर सेंगर स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब खगड़िया के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमे एसपीएनसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एसपीएनसीसी ने 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 91 रन बनाया। जिसमे शशी ने 18 और अजीत ने 12 रन । सेंगर स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब खगड़िया के गेंदबाज राजेश ने 5 विकेट झटके और मेंडिस ने 3 विकेट लिया।

जबाब में उतरी सेंगर स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब खगड़िया ने दो विकेट नुकसान पर 92 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिये और इस मैच को सेंगर स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब खगड़िया ने आठ विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल मे प्रवेश कर गया। इस मैच में
मुख्य निर्णायक संदीप कुमार राज और गोलू जबकि  स्कोरर मृत्युंजय मंडल थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment