Loading Now
×

अररिया जिला बी डिवीज़न क्रिकेट लीग में इंडस स्पोर्ट्स 13 रनों से विजयी

अररिया : अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी बी डिवीजन लीग चैंपियनशिप का आठवां मैच इंडस स्पोर्ट्स क्लब और डीएमसीसी के बीच नेताजी स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस इंडस ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इंडस के बल्लेबाजों ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इंडस के बल्लेबाज अक्षय ने 52 बॉल में 50 रन विक्की ने ताबड़तोड़ 23 गेंद में 45 रन और तन्मय कश्यप ने 25 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । डीएमसीसी के गेंदबाज देवराज,गौरव शर्मा और अंकित ने दो दो विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी डीएमसीसी के बल्लेबाजों ने काफी संघर्ष किया परन्तु अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और 30 ओवर में 7 विकेट खो कर 163 रन ही बना पाई।डीएमसीसी के बल्लेबाज राहुल ने 44,रोहित ने 23 और गौरव शर्मा ने 22 रन बनाए। इंडस के गेंदबाज अक्षय ने 3 मोहम्मद कैफ ने 2 और दुर्गानंद ने 1 विकेट लिए।मैच के अंपायर शिवम कुमार झा और अमन राज थे स्कोरिंग पंकज ने किया इस अवसर सचिव ओम प्रकाश जयसवाल अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण तनवीर आलम ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

वहीं आज अररिया ने हेमन ट्रॉफी के अपने पहले मैच में मधेपुरा को 7 विकेट से हरा दिया। संजू सिंह और निसार अहमद के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अररिया ने मधेपुरा को 66 रन पे ऑल आउट कर दिया जिसमे संजू ने 5 और निसार ने 3 विकेट लिया। बाद मे बल्लेबाजी करने आई अररिया ने 16 ओवर में 3 विकेट खो कर सम्राट के 35 रन के बदौलत जीत गई।

Previous post

सेंट्रल जोन: हेमन ट्रॉफी में राजेश सिंह की धुआंधार नाबादीय शतकीय पारी से सुपौल ने सहरसा को 1 विकेट से हराया

Next post

झारखंड अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट में कोडरमा ने सरायकेला खरसावां को 8 विकेट से हराया

Post Comment