Loading Now
×

सेंट्रल ज़ोन: बेगूसराय के रोहन कुमार सिंह ने जड़ा इस सीजन का पहला नाबाद दोहरा शतक

बेगूसराय : हेमन ट्रॉफी के सेंट्रल जोन में खेले जा रहे मुकाबले में बेगूसराय के रोहन कुमार सिंह ने सुपौल के गेंदबाजों का धागा खोल दिया है। सिर्फ 150 गेंदों में नाबाद दोहरा शतक जड़ते हुए 207 रन बना दिए। इसी के साथ इस सत्र के हेमन ट्रॉफी रोहन कुमार सिंह ने पहला दोहरा शतक भी जड़ा दिया है।

बेगूसराय के गाँधी मैदान में खेले जा रहे मुकाबले में बेगूसराय की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर ने चार विकेट खोकर 359 रन बनाये। जिसमे रोहन कुमार सिंह नाबाद 207 रन,श्रवण 69 रन,आदित्य ने 39 रन बनाया। गेंदबाजी में सुपौल के मो.इज़हार को दो तथा राजेश को एक विकेट मिला।

जबाब में खेल रही सुपौल की टीम खबर लिखे जाने तक 3 ओवर में 26 रन बनाकर खेल रही है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

वेस्टर्न जोन में सारण के खिलाड़ियों को जिला के अध्यक्ष ने दिया गाली,खिलाड़ियों ने मैच किया बंद, माफ़ी मांगे अध्यक्ष

Next post

सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा” खिलाडी गलत आरोप लगा रहे है ,देखे वीडियो

Post Comment