Loading Now
×

शाहाबाद जोन: हेमन ट्रॉफी में भोजपुर ने औरंगाबाद को 7 विकेट से हराया।

भोजपुर : बिहार क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के शाहाबाद जोन के अपने अंतिम मैच में भोजपुर ने कैमूर को 7 विकेट से पराजित किया|

आज प्रातः टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर की टीम 49 ओवर में सभी विकेट खोकर 229 रन बनाए| कैमूर के 65 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे लेकिन निचले क्रम के मोहम्मद परवेज ने शानदार 75 रन ,विकास पटेल ने 33 रन और गोपी पटेल ने 30 रनों का योगदान करके अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुचा दिया |ओपनर राहुल चौबे ने 25 रन बनाए |

भोजपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए परमजीत और समरेश ने तीन-तीन विकेट 44 और 43 रन खर्च करके प्राप्त किए | राहुल ने 10 ओवर में 39 रन देकर एक विकेट ,अंकित ने 7 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट और हृदयानंद ने 4 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट प्राप्त किए |

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही | भोजपुर का पहला विकेट हृदयानंद के रूप में 98 रनों पर गिरा | हृदयानंद ने आक्रामक 65 रनों का योगदान किया | वरुण राज ने 52 रन, अमर ने 18 रन ,आदर्श ने नाबाद 28 रन और सौरभ ने नाबाद 53 रन का योगदान किया |

भोजपुर ने यह लक्ष्य 41.5 ओवर में 3 विकेट खोकर प्राप्त किया और यह मैच 7 विकेट से जीत लिया | आज के मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हृदयानंद रहे | भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों ने टीम को बहुत-बहुत बधाई दिया है | इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |

Post Comment