Loading Now
×

रेखा देवी पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुलजारबाग एफसी विजयी

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को खेले गए मैच में गुलजारबाग एफसी ने जीत हासिल की। विद्यार्थी एफसी और दूजरा एफसी के बीच खेला गया मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

राजधानी पटना के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी) में खेले गए मैच में इलेवन ब्रदर्स एफसी के खिलाफ गुलजारबाग एफसी का पलड़ा भारी रहा। दोनों गोल पहले हाफ में हुए। सौरभ कुमार ने 10वें और प्रिंस कुमार ने 25वें मिनट में गोल कर गुलजारबाग एफसी को 2-0 की शानदार जीत दिला दी।

एक अन्य मैच विद्यार्थी एफसी और दूजरा एफसी के बीच खेला गया। विद्यार्थी एफसी की ओर से खेल के 8वें मिनट में गोपाल शरण कुमार ने गोल दागा। 18वें मिनट में दूजरा के प्रियांशु सत्यम ने गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया और यही अंत तक कायम रहा। विद्यार्थी एफसी के अंशु कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया।

आज का मैच नाथन इंटरनेशनल स्कूल बनाम मीठापुर एफसी
बख्तियारपुर एफसी बनाम एसबीआई

Post Comment