Loading Now
×

लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाई स्कूल का वार्षिक खेल कूद कल

पटना : लोहिया नगर माउंट कार्मेल हाई स्कूल कंकडबाग का वार्षिक खेल कूद कल 9 अप्रैल 2022 पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स में आयोजित होगा जिसमें एथलेटिक्स के प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी एवं पुरस्कार वितरण आयोजित होगी।

पुरस्कार वितरण सुबह 10 बजे शुरू होगी | सत्र 2021-22 में खेली गयी थी जिसमे क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज , कैरम , फूटबाल और एथलेटिक्स का आयोजन किया गया था | एथलेटिक्स का फाइनल कल खेला जाएगा और पुरस्कार वितरण की जाएगी। स्कूल की निदिशिका मीनू सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स हेड रूपक कुमार की देखरेख में सारी तैयारीया पूरी कर ली गई है।

स्कूल की प्राचार्य शालनी सिंह ने बताया कि कल समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के माननीय पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नविन एवं विशिष्ट अतिथि पटना जिला खेल पदाधिकारी श्री संजय कुमार होंगें तथा कई गणमान्य अथिति एवं खेल से जुड़े हस्तियाँ भी शामिल होंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment