Loading Now
×

मिथिला अंडर- 19 क्रिकेट टूर्नामेंट मे भारती क्लब की लगातार दूसरी जीत

मुजफ्फरपुर : दरभंगा के नागेन्द्र झा स्टेडियम में खेली जा रही मिथिला अंडर- 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भारती क्लब ने मिथिला क्रिकेट एकेडमी(रेड)को 4 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

आज स्थानीय नागेन्द्र झा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिथिला क्रिकेट एकेडमी (रेड) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए जिसमें किसलय जोंटी ने 30, राहुल गुप्ता ने 35, अनिकेत ने 43 एवं कृष ने 19 रन बनाए।
गेंदबाजी में भारती क्लब अंडर- 19 के तरफ से रौशन शर्मा ने 3, प्रियेश ने 2,रविशंकर ने एक एवं आदित्य ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब अंडर 19 के प्रियेश एवं ऋषव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में ही टीम के जीत का रास्ता साफ कर दिया। रिशव ने 68 रनों की शानदार पारी खेली वहीं प्रियेश ने 50 रन बनाए इन दोनों के अलावा रितिक ने नाबाद 19 एवं अंकित ने 10 रन बनाए।
आज के मैन ऑफ द मैच प्रियेश को दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment