Loading Now
×

टारगेट नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोनू के अर्धशतक से अंशुल क्रिकेट एकेडमी पटना विजयी

पटना : मुगलसराय में चल रहे टारगेट नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में अंशुल क्रिकेट एकेडमी पटना ने टारगेट मानसनगर को 78 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट के आज के मुकाबले में टॉस अंशुल क्रिकेट एकेडमी पटना ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने का फैसला अंशुल सीए के लिए सही रहा क्योकि पहले बल्लेबाजी करते हुए अंशुल की टीम निर्धारित ओवरों में सोनू के शानदार अर्धशतकीय पारी 92 रन और उदित के 33, सरफराज ने 28 रनो के मदद से 3 विकेट खोकर 208 रनो का स्कोर बनाया। गेंदबाजी में टारगेट मानसनगर के हेमंत ,आदित्य और तन्मय ने एक-एक विकेट झटका।

अंशुल क्रिकेट एकेडमी से मिले 209 रनो के जवाब में उतरी टारगेट मानसनगर की टीम 8 विकेट खोकर 130 रन ही बना सका और इस मुकाबले को 78 रनो से गवा दिया। टीम के लिए अभय ने सबसे अधिक 68 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए अंशुल क्रिकेट एकेडमी के हेमंत और अर्णव ने 2-2 तथा यश, शशांक और अंश ने 1-1 विकेट चटकाए।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment