Loading Now
×

कैमूर जिला क्रिकेट लीग मे रॉयल सीसी ने स्टार सीसी को 49 रन से हराया

कैमूर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला जुनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का सातवां मुकाबला स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया और रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ के बीच हुआ जिसमें रॉयल सी सी ने स्टार सी सी को 49 रनो से पराजित किया।

सुबह रॉयल सी सी के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए रॉयल के सलामी बल्लेबाजों शशांक 22 गेंद 21 रन और सत्यम 48 गेंद 47 रन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 6.3 ओवरो में 55 रनो की ठोस शुरुआत की उसके बाद मध्य क्रम के रवि सिंह 34 गेंद 47 रन और मो.साहिल 58 गेंद 36 रन के बदौलत 30 ओवरो में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाये स्टार के गेंदबाज तौफीक व अजहरुद्दीन ने 2-2 और दीपक 1 विकेट लेने मेंं सफल रहे.

जीत के लिए 202 रनो का लक्ष्य लेकर उतरी स्टार सी सी की शुरुआत खराब रही,उसके दो विकेट 22 रन पर पवैलियन लौट गये उसके बाद तौफीक 40 गेंद 41 रन,दिपक 41 गेंद 23 रन,अवनीश 14 गेंद 23 रन माहिवाल 26 गेंद 16 रन और मंजीत 12 गेंद 10 रन का योगदान दिया लेकिन टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में नाकामयाब रहे और 30 ओवरो में 7 विकेट खोकर 151 रन ही बना पाये,रॉयल की ओर से गेंदबाज प्रिंस,प्रितम व शिवम 2-2 विकेट रोहित ने 1 विकेट हासिल किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रवि सिंह को राज्य खिलाड़ी दिलीप पटेल ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग भानू पटेल व अनुभव सिंह और स्कोरिंग सौरव और आर्यन पटेल ने किया।कल विनर क्रिकेट क्लब,मोहनियां और साईं भारती क्रिकेट क्लब,मोहनियां के बीच होगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment