Loading Now
×

राज कुमार वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में कैम्ब्रिज ने भारती सीसी को हराया,आदित्य,आकाश व अर्णव चमके

पटना : राजधानी के जगजीवन स्टेडियम में खेले जा रहे राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का दूसरा मुकाबला भारती क्रिकेट क्लब और कैम्ब्रिज के बीच खेला गया जिमसे कैम्ब्रिज ने इस मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया। आपको बता दे आज के पहले मुकाबले क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ पठान्स ने 127 रनो से जीता था।

दूसरे मुकाबले में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती सीसी की टीम ने 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रनो का स्कोर बनाया जिसमे अंकित 44 रन,अभिषेक 27 रन,राहुल 22 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए कैम्ब्रिज के आदित्य को तीन विकेट,आशुतोष और आदर्श को दो- दो विकेट मिला।

जबाब में उतरी कैम्ब्रिज की टीम लक्ष्य को 23 ओवर में ही पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिसमे में आदित्य और आकाश राज ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 54 रन और 55 रन बनाये। जबकि अर्णव किशोर ने अपने नाबाद 46 रनो की मदद मैच को दो ओवर पहले ही जीता दिया। गेंदबाजी में भारती क्रिकेट क्लब के प्रियेष राज को सबसे अधिक दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच आदित्य कुमार को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment