Loading Now
×

राज कुमार वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में हर्षवर्धन के शानदार प्रदर्शन से राजा इलेवन विजयी

पटना : राजधानी के जगजीवन स्टेडियम में खेले जा रहे राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का पहला मुकाबला गोल्ड क्रिकेट एकेडमी और राजा इलेवन के बीच खेला गया। जिसमे राजा इलेवन ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले मुकाबले में सीएपी के हाथो हार का सामना करना पड़ा था।

आज के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्ड क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में अमित के 39 रन,आस्तिक के 37 रन और विजय के 34 रनो के मदद से 7 विकेट खोकर 136 रनो का स्कोर बनाया। गेंदबाजी में राजा इलेवन के हर्षवर्धन को सबसे अधिक तीन विकेट मिला।

जबाब में उतरी राजा इलेवन की टीम 17 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को 140 रन बना हासिल कर लिया। टीम के लिए आदर्श 37 रन और गौतम ने नाबाद 30 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए गोल्ड सीए के सहबाज़ मंसूरी को सबसे अधिक दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार आप्त (सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग) के हाथो हर्षवर्धन को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment