Loading Now
×

रेखा देवी पटना जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला कल

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को पटना वारियर्स और शुक्ला फुटबॉल एकेडमी के बीच खेला जायेगा।

इस मौके पर पटना फुटबॉल संघ के चेयरमैन सह विधायक समीर कुमार महासेठ और पटना के पूर्व महापौर श्याम बाबू राय विशेष अतिथि और बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।

फाइनल मैच व पुरस्कार वितरण समारोह संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी), गर्दनीबाग,पटना में होगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment