Loading Now
×

सीएपी राइडर्स राज कुमार वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

पटना : राजधानी के जगजीवन स्टेडियम खेले जा रहे राज कुमार वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला सेमिफाइनल मुकाबला सीएपी और सीएपी राइडर्स के बीच खेला गया जिसमे सीएपी राइडर्स ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ पठान्स(सीएपी) को 6 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएपी की टीम निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 133 रनो का स्कोर बनाया जिसमे नावेद मालिक ने सबसे अधिक नाबाद 42 रन,रोहित रंजन 29 रन और नमन 18 रन बनाया। गेंदबाजी में सीएपी राइडर्स के सुमन को तीन आदित्य और धीरज को दो दो विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी सीएपी राइडर्स की टीम 18 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को 135 रन बनाकर हासिल कर लिया। जिसमे हर्ष गिरी नाबाद 42 रन,अलोक 28 रन,दुर्गाचरण 21 और हर्षवर्धन नाबाद 16 रन बनाया। गेंदबाजी में सीएपी के तरुण और हिमांशु को एक-एक तथा नमन को दो विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच सुमन को आज के मैच के मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह,मनोज कुमार और विनय कुमार ने दिया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment