वाईसीसी को हराकर कैम्ब्रिज सीए राज कुमार वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में
पटना : राजधानी के जगजीवन स्टेडियम खेले जा रहे राज कुमार वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने वाईसीसी को 5 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गई है।
आज के दूसरे सेमीफाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाईसीसी की टीम ने 24.2 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 167 रन बनाया। जिमसे टीम के लिए सूरज 61 रन,अंकुश 37 रन,विराट 25 रन बनाया। गेंदबाजी में कैम्ब्रिज के प्रशांत को चार और आकाश को दो विकेट मिला।
168 रनो के लक्ष्य को पाने उतरी कैम्ब्रिज की टीम ने अर्णव किशोर के 66 रन,आयुष के नाबाद 27 रन,प्रशांत के 24 रनो के मदद लक्ष्य को 22.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। गेंदबाजी में वाईसीसी के राघवेंद्र को सबसे अधिक तीन विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच प्रशांत श्रीवास्त्व को आज के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व खिलाडी तरुण कुमार भोला और प्रमोद कुमार द्वारा दिया गया।
आज के पहला सेमीफाइनल मुकाबला सीएपी और सीएपी राइडर्स के बीच खेला गया जिसमे सीएपी राइडर्स ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ़ पठान्स(सीएपी) को 6 विकेट से पराजित कर फाइनल में पहुंची है।फाइनल मुकाबला रविवार को सीएपी राइडर्स और कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा।
Share News:



Post Comment